फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश की बूंदों से बढ़ गई ठिठुरन, तापमान 3.5 डिग्री तक लुढ़का

Sat, 03 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शुक्रवार को ठंड का कहर लगातार जारी रहा। पूरे दिन सूरज की रोशनी नहीं दिखी। वीरवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इससे एक दिन पहले तापमान 17.5 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। वीरवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 था, जो शुक्रवार को घटकर 144 रह गया। हालांकि, कोहरा और बादलों के लगातार छाए रहने से धूप नहीं निकली, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई। दिनभर शीतलहर के चलते आवाजाही में भी कठिनाई रही। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में दो दिन से बर्फबारी हो रही है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस बदलाव के कारण ठिठुरन और बढ़ सकती है। नए साल पर हुई बारिश और उत्तर-पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते अधिकांश क्षेत्रों में दिन के तापमान में गिरावट आई। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं की दिशा उत्तर की ओर बदल जाएगी, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट संभावित है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 5 जनवरी तक शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें