फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ओलावृष्टि के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 02 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भीषण गर्मी और तेज धूप से वीरवार की शाम राहत मिल गई। रात में सीवन क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृषि्ट हो गई। दूसरी ओर किसान चिंतित भी दिखे। उन्हें फसल खराब होने का डर सता रहा था।

शहर में लू की स्थिति देखने को भी मिल रही है लेकिन शनिवार को लोगों को इससे थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही रहा तो लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान भीषण गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी। आंधी और बारिश के अनुमान के साथ प्री मानसून के प्रभाव से अगले पहले हफ्ते में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मई में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। आगामी तीन दिन तक मौसम में बदलाव होगा। दो मई को मौसम शुष्क रहने के बाद तीन मई को बारिश की संभावना जताई जा रही है।

वीरवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधर, चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें