फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से होगा नए साल का स्वागत

Tue, 30 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सुबह घने कोहरे के साथ चली शीतलहर ने कड़ाके की ठंड के साथ कंपकंपी छुड़ाए रखी। मौसम विभाग का कहना है कि नए साल पर बारिश की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

सोमवार को सुबह 11 बजे तक कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रही। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। दृश्यता शून्य होने के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक ठंड रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। 11 बजे के बाद धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। शाम 4 बजे के बाद दोबारा फिर से कोहरा छा गया, शाम को पांच बजने से पहले ही मौसम में ठंडक गई जिससे ज्यादा ठंड बंढ गई।

दोपहर को कुछ समय के लिए धूप खिली, थोड़ी देर हल्की धूप से मौसम साफ रहा। शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई। मौसम विभाग ने नये साल व आगामी 2 जनवरी तक ऐसे की घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विशेषज्ञ डा. रमेश के अनुसार नये साल पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।

अगले दो दिनों तक घना कोहरा और शीतलहर बनी रहेगी। हालांकि, यह गेहूं की फसल के लिए लाभदायक रहेगा और फुटाव में मदद करेगा, जिससे बंपर पैदावार की उम्मीद है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

शीतलहर और कोहरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। डॉ. किरण संधू ने कहा कि सुबह के समय बुजुर्ग और बच्चे घर से बाहर न निकलें और सांस रोगियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। साथ ही विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें