फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, किसानों की मुश्किलें बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गेहूं का सीजन लगभग अंतिम दिनों चरणों में है। अधिकतर किसानों ने अपना अनाज व पशुओं के लिए तूड़ी समेत सभी प्रकार का काम-काज समेेट लिया है। लेकिन कुछेक किसानों का अनाज व चारा खेतों में पड़ा है। शनिवार रात को हुई बारिश से किसानों की फसल पर काफी असर देखने को मिला। अनाज मंडी मेें गेहूं की ढेरियां भी बरसात में बह गई। वहीं खेतों में भी रखा अनाज व तूड़ी पूरी तरह से खराब हो गई। जिससे किसानों की तूड़ी हवा में उड़कर इधर-उधर बिखर गई। किसान कृष्ण, रामलाल, नरेश, सोमबीर, विकास, पालाराम ने कहा कि अभी किसानों का काफी काम बचा हुआ है।
विज्ञापन

तेज अंधड़ ने बढ़ाई परेशानियां
रविवार सांय के अचानक तेजह अंधड़ शुरू हो गया। धूलभरी आंधी के कारण लोगों को काफी परेशानियां हुईं। मंडियों में खुले में पड़े गेहूं को बचाने के लिए किसान व आढ़ती प्रयास करते नजर आए। वहीं खेतों में तूड़ा बनाने का काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें