फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देवउठनी एकादशी मेले के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें

Fri, 31 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। देवउठनी एकादशी मेले को देखते हुए रेलवे ने खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। जिले के भक्तों के लिए यह ट्रेनें बड़ी राहत लेकर आई हैं। कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र तथा फुलेरा-शकूरबस्ती-फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, बढ़ती हुई भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुल चार ट्रिप लगाई जाएंगी। इस दौरान कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल और गुरुग्राम सहित कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
विज्ञापन


रेलवे का यह निर्णय खाटू श्याम के मेले में जा रहे हजारों श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगा। यह ट्रेनें अस्थायी रूप से चलाई जा रही हैं और सामान्य यात्रियों को भी इससे लाभ मिलेगा।

कुरुक्षेत्र से फुलेरा के लिए रात में ट्रेन

गाड़ी संख्या 09711 कुरुक्षेत्र–फुलेरा स्पेशल 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चार ट्रिप में चलेगी। यह ट्रेन रात 11:30 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09712 फुलेरा–कुरुक्षेत्र स्पेशल 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चार ट्रिप में चलेगी। यह फुलेरा से सुबह 9:50 बजे चलेगी और रात 8:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

इन रेल सेवाओं का ठहराव कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर रहेगा। प्रत्येक ट्रेन में 18 साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे।

फुलेरा–शकूरबस्ती रूट पर भी सुविधा ः गाड़ी संख्या 09713 फुलेरा-शकूरबस्ती स्पेशल 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चार ट्रिप में चलाई जाएगी। यह सुबह 10:40 बजे फुलेरा से रवाना होकर दोपहर 4:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09714 शकूरबस्ती-फुलेरा स्पेशल उसी अवधि में चार ट्रिप लगाएगी। यह शकूरबस्ती से शाम 7:00 बजे रवाना होकर रात 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
विज्ञापन


इन रेलसेवाओं का ठहराव रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रहेगा। इसमें 14 साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें