संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रेलवे ने अब कोरोना महामारी के समय बदले गए ट्रेन के नंबरों को उनके पुराने नंबरों पर ही चलाने का फैसला लिया है। ऐसे में ये ट्रेनें अब पुराने नंबरों पर एक दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। दोपहर को चलने वाली ट्रेन नंबर की सूची जारी भले कर दी गई हो पर इन्हें चलाने के संबंध में डीआरएम फैसला लेंगे।
गौरतलब है कि रेलवे ने कोरोना महामारी के समय अधिकतर ट्रेनों के नंबर बदल दिए थे। इन्हें नए नंबरों के तहत इनके आगे शून्य लगाकर नए नंबर दिए गए थे। अब रेलवे ने पत्र जारी करते हुए इन नंबरों को उनके पुराने नंबरों से आगामी एक दिसंबर से शुरू करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल सेक्शन पर भी जींद और कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाली ट्रेनों के नंबर एक दिसंबर से बदल दिए जाएंगे। हालांकि अभी दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस और दिल्ली-कुरुक्षेत्र डेमू एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर नहीं बदला गया है।
रेलवे ने कैथल में दोपहर के समय चलने वाली ट्रेन नंबर की सूची भी जारी की परंतु अब ये ट्रेन चलेगी या नहीं, इस पर डीआरएम फैसला लेंेगे।
उत्तर रेलवे की ओर से कोरोना महामारी के समय समय बदले गए ट्रेन के नंबरों को उनके पुराने नंबरों पर ही चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें आगामी एक दिसंबर से उनके पुराने नंबरों पर ही चलाई जाएंगी। इसके लिए पत्र आ चुका है।
- नरेंद्र शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, कैथल।
कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेनें
रूट
कोरोना महामारी
पुराने नंबर
में दिए गए नंबर
जींद-कुरुक्षेत्र
01616
54040
जींद-कुरुक्षेत्र 04992
54038
कुरुक्षेत्र-जींद
04991
54037
कुरुक्षेत्र-जींद
01615
54041
कुरुक्षेत्र-जींद
04993
54047
कुरुक्षेत्र-जींद
04994
54048