फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरब्रिज की खुदाई करते समय गिरा मिट्टी का तौंदा, दो मजदूर दबे

Thu, 22 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
भरभरा कर गिर गया मिट्टी का तौंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जींद-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन के नीचे गांव दीवाल व ब्राह्मणीवाला के बीच में बनाए जा रहे अंडरब्रिज की खुदाई के दौरान मिट्टी का तौंदा गिरने से दो मजदूर करीब दस फुट मिट्टी के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद जेसीबी व अन्य मशीनों की मदद से उन्हें करीब 15 मिनट बाद निकाल लिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जींद-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन पर गांव दीवाल व ब्रहामणीवाला के बीच में रेलवे अंडरब्रिज बन रहा है। जिसके तहत रेलवे लाइन के नीचे करीब 30 फुट गहरी खुदाई कर ब्रिज के लिए बनाए गए बड़े सीमेंट के बॉक्स स्थापित किए जाने थे। बुधवार को सीमेंट के बॉक्स तैयार कर उन्हें फिट किए जाने के लिए खुदाई का कार्य अंतिम चरण में था। जिसके लिए बड़ी क्रेन व जेसीबी मशीनों को भी लाया गया था। मजदूरों ने करीब 30 फुट की खुदाई कर ली थी।

साथ ही रेलवे से भी लाइन के नीचे बॉक्स फिट करने के लिए 4 घंटे का ब्रेक स्वीकृत करवाया गया था। इसी बीच 30 फुट गहरे गड्डे में एक ओर से मिट्टी का बड़ा तौंदा खिसक कर जा गिरा। जिस कारण नीचे खुदाई के काम में जुटे गांव कठवाड़ निवासी प्रवीन व जींद उचाना गांव निवासी रामफल के ऊपर करीब 10 फुट मिट्टी जा गिरी और वे उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन


साथ ही गड्डे में ऊपर खड़े कई मजदूर भी मिट्टी खिसकने से नीचे आ गिरे। ऊपर के मजदूर तो सुरक्षित निकल गए। लेकिन नीचे दबे मजदूरों के चलते मौके पर हाहाकार मच गया। बाद में पास ही खड़ी जेसीबी व अन्य मशीनों की मदद से 15 मिनट में खुदाई कर नीचे दबे मजदूरों को निकाल लिया गया। उन्हें पहले जिला अस्पताल एवं वहां से शाह अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कलायत थाना प्रभारी महाबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी अमन बैनीवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का जायजा लिया। साथ ही रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

ठेकेदार से भिड़े ग्रामीण
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार ने मिट्टी की कटाई सही नहीं कर रखी थी। ना ही मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने पर भी कोई प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा यहां पर नहीं थी। बाद में पुलिस ने लोगों को शांत करवाया।

रेलवे चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि घायल अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं है। सामान्य अस्पताल में दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिट्टी गिरने से दोनों की छाती में चोटें आई है। घायलों के बयान पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
ठेकेदार कृष्ण कुमार ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं भर्ती गई है। मजदूरों को हेलमेट दिया हुआ था। घायल मजदूरों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। अच्छा इलाज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें