फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिविरों में आईं सभी 12 शिकायतें निपटीं

Fri, 21 Feb 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। प्रदेश सरकार के आदेशों पर वीरवार को लघु सचिवालय के उप मंडल स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए गए। इन समाधान शिविरों में कुल 12 शिकायतें आई। इन सभी का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में तीन शिकायतें आई। उपमंडल गुहला-चीका के खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में लगाए जा रहे समाधान शिविर में नौ शिकायत प्राप्त हुई। सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है। आमजन को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समाधान शिविर में स्वयं उपस्थित रहें और लोगों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें