फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: असली परीक्षार्थी युवतियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी

Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। दूसरे से परीक्षा दिलाने की असली परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी लगातार जारी है। इन युवतियों को पकड़ने के लिए बुधवार को गुहला पुलिस ने आरोपी महिला पुलिसकर्मियों की निशानदेही पर दबिश दी परंतु संबंधित युवतियां फरार मिलीं। इसके साथ ही परीक्षा देने वाली एक आरोपी का रिश्तेदार मानस निवासी संदीप भी फरार चल रहा है।

गौरतलब है कि गुहला में 22 अक्तूबर को हुई सीईटी की परीक्षा में बायोमीट्रिक मिलान न होने पर अमरलता व कविता को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देती हुई पकड़ी गई थी। जींद जिले के एक गांव की रहने वाली अमरलता हरियाणा पुलिस में भिवानी में सब इंस्पेक्टर है, वहीं जिला कैथल के गए गांव की रहने वाली कविता कुरुक्षेत्र में हवलदार है। आरोपी कविता परीक्षार्थी उचाना निवासी रितु व आरोपी अमरलता कैलरम निवासी पूजा के स्थान पर परीक्षा देने के लिए रीक्षा केंद्र में बैठी थीं। गत मंगलवार को इन दोनों ही आरोपी महिला पुलिस कर्मियों काे न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, इन आरोपी महिला पुलिस कर्मियाें ने रिमांड के दौरान दोस्ती निभाने के लिए अपनी नौकरी दांव पर लगाने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला थाना के कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि गुहला पुलिस ने बुधवार को दूसरे से परीक्षा दिलाने की आरोपी युवतियों की गिरफ्तारी के लिए उनके पते पर पहुंच छापामारी की थी, लेकिन वे फरार मिलीं। संदीप के गांव में भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। यह सभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें