फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाेटल में अनैतिक कार्य की सूचना पर दी दबिश

Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंबाला रोड पर आरकेएसडी काॅलेज के सामने पुलिस ने एक हाेटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर दबिश दी। दबिश देने वाली टीम में सिविल लाइन थाना व दुर्गा शक्ति की टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो होटल में छह कमरे बुक मिले, जिनमें 12 युवक व युवतियां ठहरे मिले। हालांकि सभी बालिग पाए गए, ऐसे में पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के बाद सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

वहीं होटल में भी लाइसेंस व अन्य दस्तावेज जांचे गए। इस संबंध में होटल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी थी। जितेंद्र कुमार की ओर दी गई शिकायत के अनुसार उनके घर के सामने कुछ लोगों ने होटल बनाया हुआ है।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर रोजाना लड़के व लड़कियां आते हैं और अनैतिक कार्य करते हैं। होटल में घंटों के हिसाब से कमरे दिए जाते हैं। पास में ही कॉलेज व एक स्कूल हैं। इस लोकेशन का फायदा उठाकर ये लोग गलत काम कर रहे हैं। रिहायशी क्षेत्र में यह होटल बनाया गया है। इन्होंने जान बूझकर ऐसी जगह पर होटल बनाया है। इस प्रकार से ये
विज्ञापन


लोग पास में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि ये लोग होटल में नशा भी बेचते हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से होटल में अनैतिक कार्य की शिकायत मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। रिकॉर्ड लगभग सही मिला। मौके पर छह कमरे बुक मिले। सभी बालिग हैं। इस मामले पुलिस की ओर से आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें