फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी की दबिश

Thu, 25 Jul 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में डोगरा गेट पर मानस रोड स्थित गोपाल गोशाला के बाहर दुकान चला रहे व्यक्ति की ओर से शुगर ठीक करने का दावा करने पर जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी के कार्यालय ने दबिश दी। इस दौरान दवा देने वाले व्यक्ति मौके पर ही अपनी दुकान छोड़कर भाग गया।

गौरतलब है कि जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी डॉ. चेतन वर्मा ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर जांच की। इस मौके पर उनके साथ राकेश भी मौजूद थे। बताया जा रहा है दुकान चलाने वाले आरोपी की ओर से सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा था कि उसकी ओर से दी जाने वाले दवा से शुगर महज तीन से चार दिन में ही ठीक हो जाती है।
विज्ञापन


जैसे ही यह सूचना अधिकारी को मिली तो उन्होंने दुकान के पता की जांच करने के बाद छापेमारी करने की योजना बनाई। इसके बाद बुधवार शाम के समय अधिकारी ने दबिश दी लेकिन इससे पहले ही आरोपी दुकानदार को दबिश की जानकारी मिल गई। इसके बाद वह मौके पर ही फरार हो गया।
विज्ञापन


इस मामले में जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि कार्यालय की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति ऐसे कोई दवा नहीं बेच सकता है। दवाएं बेचने के लिए नियमों को पूरा करते हुए अनुमति लेनी होती है। अनुमति के बाद ही दवाएं बेची जा सकती हैं। मौके पर जांच की तो कोई ऐसा अनुमति संबंधी दस्तोवेज नहीं मिला है। ऐसे में आरोपी दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें