फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुरजेवाला के मुंह में जाता है राहुल का झूठ

Thu, 24 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने रणदीप सुरजेवाला पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने रणदीप सुरजेवाला को कांग्रेस पार्टी के हाईकमान की तरफ से नई जिम्मेदारी देने और कार्यसमिति के शामिल करने के सवाल पर कहा कि सुरजेवाला राहुल गांधी की प्लेट से साथ बैठकर खाना खाते हैं। राहुल गांधी झूठ बोलते हैं और साथ में खाना खाने से झूठ सुरजेवाला के मुंह में भी जाता है। इसलिए वे भी झूठ बोलते हैं।
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने यह बात कही थी कि सरकार लोकतंत्र व संविधान को खत्म करना चाहती है। सांसद ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र व संविधान पर कांग्रेस का ही विश्वास नहीं है।

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि भारत माता को भी इस सरकार ने मारा है। उनका भारत माता में भी विश्वास नहीं है। कांग्रेस का किसी भी चीज में विश्वास नहीं है। सांसद ने कहा कि जो वोट देते हैं, कांग्रेस को वे भी राक्षस नजर आने लगे हैं। कांग्रेस के लोगों को 55 साल तक सत्ता के अंदर बैठाकर रखा। जब लोगों ने इन्हें नकार दिया। तब ये लोग उन्हें ही राक्षस कहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें