फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू संक्रमित मिला केस, 25 हुई संख्या

Thu, 24 Aug 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी डेंगू का एक संक्रमित केस सामने आया है। यह संक्रमित केस मिलने के बाद जिले में डेंगू के संक्रमित मरीजों की संख्या 25 हो चुकी है। हालांकि राहत की बात यह भी है कि अभी तक जिले में अभी तक डेंगू से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर डेंगू के बचाव के लिए चलाए गए एंटी लारवा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने अब तक करीब लाख घरों में लारवा की जांच कर ली गई है। वहीं, जिले में मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू प्लेटलेट्स की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस बार सामान्य अस्पताल में प्लेटलेट्स निकालने वाली मशीन को शुरू किया जाना था, लेकिन कुछ खामियों के चलते लाइसेंस नहीं मिल पाया है। वहीं, जरूरत पड़ने पर मरीजों काे निजी ब्लड बैंक में 10 से 12 हजार रुपये में प्लेटलेट्स लेनी पड़ती है। यह सिंगल डोनर में मिलती है।

उप सिविल सर्जन व डेंगू के जिला संयोजक डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि बुधवार को एक संक्रमित केस मिला है। अब जिले में ंडेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 हो चुकी है।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के लिए विभाग सतर्क है। इसके तहत लगातार सभी जगहों पर फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है। लोगों से अपील है सभी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यदि बुखार की समस्या आए तो अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेकर अपना इलाज करवाएं। सफाई का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें