राजौंद। असंध रोड स्थित बिरला ओपनमाइंड इंटरनेशनल स्कूल में कुश्ती अकादमी के बच्चों ने जिला स्तरीय खेल हरियाणा ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर स्कूल में विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य शीश पाल ने बताया कि राहुल ने 60 किलो भार वर्ग, राजबीर ने 72 किलो, राकेश ने 67 किलो और गुरजोत ने 130 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चे नेशनल लेवल पर भी मेडल जीतकर ला चुके हैं और इससे पहले भी प्रदेश सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं।