फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गलत करने वाले को कभी बख्शता नहीं ः अनिल विज

Sat, 11 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में इस बार भी ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के तेवर नहीं बदले। सख्त लहजे में उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि गलत करने वाले को मैं कभी बख्शता नहीं।

बैठक के दौरान मंत्री से धनौरी की छात्राओं ने प्राइवेट बस वालों की शिकायत की। उनका कहना था कि वे बदमीजी करते हैं। हमारा पास भी नहीं मानते। इस पर विज ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राइवेट बस संचालकों द्वारा सरकारी बस पास पर यात्रा की सुविधा न दिए जाने के संबंध में कहा कि इस मुद्दे का समाधान जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक चंडीगढ़ मुख्यालय में बुलाई जाएगी, जिसमें सभी नियम और शर्तों का अध्ययन कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत उन्होंने अधिकारियों के शिकायतों का समय पर निवारण न किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेरा नाम अनिल विज है और मैं गलत करने वाले को बख्शता नहीं हूं। मंत्री ने गब्बर के कार्य और आदेशों पर टिप्पणी के संबंध में कहा कि दो बातें साथ-साथ नहीं हो सकतीं, एक तो कोई गब्बर नहीं हो सकता और यदि कोई गब्बर है तो उसकी बात को कोई इंकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन


सीएम विंडो के बारे में पूछे गए सवाल पर विज ने बताया कि राज्य सरकार शिकायतों को सुन रही है और समाधान किया जा रहा है। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक पर उन्होंने कहा कि कैथल में सभी शिकायतें सुनी गई हैं और कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। कुछ मामलों में आगामी बैठक में कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें