फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरी में हरियाणवी गानों में झूमे लोग

विज्ञापन
rahagiri function - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पिछली बार सेक्टर 20 में आयोजित राहगीरी में खानापूर्ति पर मिली डीसी सुजान सिंह फटकार के बाद रविवार को जींद रोड पर आईटीआई के नजदीक आयोजित राहगीरी कुछ अलग नजर आया। इस आयोजन में जहां विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों सहित आम जन ने राहगीरी का भरपूर लुत्फ उठाया। वहीं कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर स्मृति चिन्ह भी दिए गए।
विज्ञापन

राहगीरी में एसपी ने पुशअप तो महिला एसएचओ ने लगाए ठुमके: नवनियुक्त एसपी को किसी कार्यक्रम में पहली बार मुख्यातिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। एसपी भी पूरे रंग में नजर आए और मंच पर चढ़कर अन्य लोगों के साथ सबसे ज्यादा लंबे समय तक पुश-अप किए। इसी बीच हरियाणी गीतों पर थिरक रही महिलाओं के बीच थाना महिला प्रभारी नन्हीं देवी ने भी खूब ठुमके लगाए। हरियाणवी गीत मेरा चूंदड़ मंगा दे हो हो नणदी के बीरा पर महिलाएं खूब थिरकीं।
एक की बजाए दो मंच लगाए गए: पिछली राहगीरी कार्यक्रम में महज एक मंच बनाकर खानापूर्ति की गई थी तो रविवार को आयोजित कार्यक्रम में दो मंच बनाकर लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर दिया गया। एक पर योग, व्यायाम तो दूसरी स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां की व्यवस्था रही। जिसमें रागिनी, हरियाणवी व पंजाबी नृत्य, एक गायन प्रस्तुतियां शामिल थी। मंच पर कलाकारों द्वारा खेलण गया शिकार.... रागिनी ने दर्शकों को काफी उत्साह पूर्ण किया। सुर्पाव जैन स्कूल की छात्रा किरण वर्मा ने हरियाणवी लोक गीत मेरा चूंदड़ मंगा दे हो.. हो नणदी के बिरा पर शानदार प्रस्तुति दी। जिस पर महिला पुलिस कर्मी सहित सभी दर्शक झूम उठे। वहीं पंजाबी गीत मेरे नैण ने शराब दे पर छात्रा स्नेहा की शानदार प्रस्तुति रही।
विज्ञापन

तेरी मिट्टी में मिल जावां छोटी बच्ची द्वारा देश भक्ति गीत की प्रस्तुति भी दर्शक आकर्षक का केंद्र रही। गुहणा निवासी साबुद्दीन ने हरिणवी चुटकुले पर सभी हंसने पर मजबूर हो गए। महिलाओं में लेमन रेस प्रतियोगिता भी हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और शहरवासियों के बीच रस्साकस्सी प्रतियोगिता हुई। जिसमें शहरवासियों ने बाजी मारी।
प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की दी जानकारी: राहगीरी के दौरान अलग विषयों पर प्रदर्शनी लगाकर सरकार की योजनाओं व हरियाणा की संस्कृति के बारे में लोगों को जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. आरडी चावला पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे जहां लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की।
एसपी ने किया कार्यक्रम का अवलोकन: एसपी शशांक कुमार सावन ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिनमें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, एचआरएलएम, चुनाव विभाग, ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात की जानकारी, जिला खजाना कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना से लोगों को जानकारी से अवगत कराया। इसके साथ ही जनगणना कार्यक्रम की जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई।
लोगों के लिए है यह कार्यक्रम: एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम लोगों और प्रशासन के बीच दूरियां कम करने के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अकेला चना पहाड़ नहीं फोड़ सकता। इसी तरह से ये इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन महीने मे दो बार आयोजन किया जाता है। मनोरंजन, खेलकूद के साथ-साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी भी इसमें मिलती है। राहगीरी मंच तनाव से मुक्ति दिलाने का कार्य करता है। कलाकारों के साथ-साथ आम जन को इस मंच के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वस्थ रहने के लिए पतंजलि योग पीठ से रामचरण ने व्यक्ति की दिनचर्या के बारे में लोगों को जानकारी दी।
इस अवसर पर नगराधीश सुरेश राविश, डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी कुलवंत सिंह, सिविल सर्जन राकेश सहल, जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह, महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, उप सिविल सर्जन नीरज मंगला, सतीश नारा, रोहित कालड़ा, काला सांघन, मुकेश जैन, सुशीला शर्मा, सुमन शर्मा, अमर राविश, महिपाल पठानिया, रमेश गुप्ता एडवोकेट, बृज मोहन, टेक चंद, लाजपत राय सिंगला व मोहन नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें