कैथल। शारीरिक शिक्षा विभाग को आरकेएसडी कॉलेज कैथल के इंडोर स्टेडियम में पुरुष एवं महिला स्टाफ सदस्यों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सभी स्टाफ सदस्य इस खेल गतिविधि में शामिल हुए। इसमें डॉ. रघुवीर लांबा और प्रो. अनूप धीमान विजेता बने।
इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभागाध्यक्ष गुरदीप भोला ने बताया कि पुरुष एकल वर्ग के दो पूलों के मुकाबले करवाए गए। जिसमें ए पूल के विजेता डॉ. रघुवीर लांबा तथा बी पूल के विजेता प्रो. अनूप धीमान रहे। सी व डी पूल के मुकाबले अगामी शुक्रवार को करवाए जाएंगे। महिला वर्ग में प्रो. निकिता ने प्रथम और प्रो. शीनू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गतिविधि प्रभारी प्रो. गुरदीप भोला, दीपिका, उर्मिल व संजू रहे।