12 कैथल। विजेता छात्र राघव। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शैमरॉक पब्लिक स्कूल कैथल में हुई जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल के 11वीं के छात्र राघव ने 50 व 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत से छात्र ने विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों को भी गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान जेबी खुरानिया व प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता ने राघव और उसके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले के लगभग 150 बच्चों में से राघव ने कड़ी मेहनत व समर्पण से पहला स्थान हासिल करके विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत का काम किया है। राघव ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता प्रशिक्षक एवं शिक्षकों को दिया। संवाद