फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खो-खो कैथल ब्लॉक प्रथम, राजौंद द्वितीय

Sat, 23 Aug 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
19 कैथल। जाट स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों के साथ स्टाफ। ​शिक्षा व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के जाट खेल मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। पहले दिन खो-खो लड़कों के आयु वर्ग 14 में कैथल ब्लॉक प्रथम और राजौंद ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। आयु वर्ग 17 में कैथल प्रथम व गुहला द्वितीय। आयु वर्ग 19 में कैथल प्रथम व राजौंद ब्लॉक द्वितीय। वॉलीबॉल लड़कों के आयु वर्ग 14 में कैथल ब्लॉक प्रथम व पूंडरी ब्लॉक द्वितीय। आयु वर्ग 17 में प्रथम स्थान पर पूंडरी व दूसरे स्थान पर कैथल रहा।
आयु वर्ग 19 में प्रथम स्थान पर पूंडरी व दूसरे स्थान पर गुहला ब्लॉक रहा। स्केटिंग आयु वर्ग 14 में प्रथम स्थान पर गुरुवंश ओएसडीएवी स्कूल कैथल, दूसरे स्थान पर भाग्य सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योडक व तीसरे स्थान पर कार्तिक डीएवी पुलिस लाइन कैथल रहा।
विज्ञापन

आयु वर्ग 14 इन लाइन में प्रथम स्थान सिवान सिंगला ओएसडीएवी कैथल दूसरे स्थान पर तेजस ओएसडीएवी तीसरे स्थान पर मुकुल ओएसडीएवी स्कूल रहा। आयु वर्ग 17 में प्रथम स्थान पर शिवांक ओएसडीएवी कैथल, दूसरे स्थान पर मानसू भारतीय सैनिक हाई स्कूल कैथल, तीसरे स्थान पर दीपेश मिनर्वा पब्लिक स्कूल कैलरम रहा। आयु वर्ग 17 इन लाइन में प्रथम स्थान पर राहुल माइलस्टोन स्कूल कैथल, दूसरे स्थान पर शौर्य नरवाल माइलस्टोन स्कूल कैथल व तीसरे स्थान पर भारत कौशिक माइलस्टोन पब्लिक स्कूल रहा।
शतरंज में ओएसडीएवी के अंश प्रथम
शतरंज के आयु वर्ग 17 में प्रथम अंश ओएसडीएवी, दूसरे स्थान पर आरव ओएसडीएवी व तीसरे स्थान पर प्रियम ओएसडीएवी रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ जाट शिक्षण संस्था के प्रधान राजकुमार बेनीवाल ने किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल ने किया। जिला खेल सचिव विजेंद्र बेरवाल ने बताया कि शनिवार को पूरे जिले में लगभग 3200 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

19 कैथल। जाट स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों के साथ स्टाफ। शिक्षा व

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें