फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय व जोन स्तर पर दो स्वर्ण और राज्य खेलों में कांस्य पदक जीत चुकीं राधिका

विज्ञापन
जूडो की राज्य स्तरीय ​खिलाड़ी रा​धिका। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। मेहनत, अनुशासन और मजबूत इरादों के दम पर ओएसडीएवी स्कूल की 15 वर्षीय जूडो खिलाड़ी राधिका लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। अंडर-17 वर्ग में खेलने वाली राधिका ने दो दिन पहले संपन्न हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब उनकी नजर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने पर है। उनके जूडो कोच जोगिंदर और संदीप कुमार का कहना है कि राधिका बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। अभ्यास के दौरान वह हर तकनीक को सीखने और खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करती हैं। यदि उन्हें इसी तरह अवसर और मार्गदर्शन मिलता रहा तो वह आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
विज्ञापन


राधिका वर्तमान में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं और एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया। पिछले तीन वर्षों से वह प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा डीएवी नेशनल और डीएवी नॉर्थ जोन प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राधिका का कहना है कि उनका सबसे बड़ा सपना कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह लगातार कठिन अभ्यास कर रही हैं और हर प्रतियोगिता को अपने लक्ष्य की ओर एक नया कदम मानती हैं।

राधिका की लगातार सफलताएं यह साबित करती हैं कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सीमित संसाधन भी बड़े सपनों की राह में बाधा नहीं बनते। अब जिले के खेल प्रेमियों की उम्मीदें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके स्वर्णिम प्रदर्शन पर टिकी हैं।

जूडो की राज्य स्तरीय खिलाड़ी राधिका। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें