फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 3-डी शो के माध्यम से विद्यार्थियों ने चंद्रयान एवं डायनासोर की रोमांचक दुनिया का किया अनुभव

विज्ञापन
मनोरंजक 3-डी शो का आनंद लेते बच्चे। स्कूल - फोटो : रामा प​ब्लिक स्कूल में पहुचकर जांच करते हुए नगर ​शिक्षा​धिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रथम से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक और मनोरंजक 3-डी शो का आयोजन किया गया। इस शो में विद्यार्थियों को चंद्रयान मिशन, डायनासोरों की दुनिया, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रकृति से जुड़े अनेक रोचक विषयों को त्रिआयामी (3-डी) तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। 3-डी तकनीक की सहायता से विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष की रोमांचक यात्रा, चंद्रयान के मिशन और प्रागैतिहासिक युग के विशालकाय डायनासोरों को अत्यंत जीवंत रूप में देखा। इस अनूठे अनुभव ने विद्यार्थियों में विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान और नई तकनीकों के प्रति जिज्ञासा एवं रुचि को और अधिक बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखना विद्यार्थियों को विषयों को बेहतर ढंग से समझने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें