फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रभात फेरी में गूंजे राधा-कृष्ण के भजन

Thu, 19 Feb 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
प्रभात फेरी के बाद रजत बिंदल परिवार को सम्मानित करते हुए मंडल के सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। श्री श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल गौशाला, चीका द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में शनिवार को छठी प्रभात फेरी रजत बिंदल के आवास पर पहुंची। इस अवसर पर बिंदल परिवार ने पुष्पवर्षा कर पालकी का भव्य स्वागत किया। वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो उठा।

संकीर्तन की शुरुआत रविंद्र बिंदल ने गुरु स्तुति व गुरु वंदना “सद्गुरु मेरे, कलम हाथ तेरे, सोने-सोने लेख लिख दे” भजन के साथ की। इसके बाद मनीष सिंगला ने “कान खोल के बात मेरी सुन ले रे पिया, मैं तो वृंदावन जाऊंगी” भजन प्रस्तुत कर सबको भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन


रजत बिंदल ने “मुझे जो भी कुछ मिला है, सब तेरा ही तो दिया है” भजन गाया, जबकि रोशनी वर्मा ने “छाई काली घटाएं तो क्या, तेरी छतरी के नीचे हूं मैं” भजन से भक्तिमय माहौल को और गहरा किया। मीनू गर्ग ने “सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं” भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


श्री कृष्ण कृपा परिवार, सीवन से आए मोंटी कामरा ने “एक बार तो हमसे सांवरे नजरें मिलाई ले” और “राधे किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए” जैसे भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु आनंदित होकर नृत्य करने लगे। अंत में ठाकुर जी की आरती की गई तथा दूध, फल, पंचमेवा, माखन-मिश्री और 56 प्रकार के भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। संकीर्तन मंडल की ओर से बिंदल परिवार को राधा-कृष्ण का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें