पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी में दो दिवसीय 36वीं वार्षिक एथलेटिक मीट व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शशि किरण ने मार्च पास्ट की सलामी व झंडा फहराकर किया। प्रतियोगिता के दौरान 100 और 200 मीटर दौड़ में रीतू अव्वल रहीं।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रेमलता ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को खेल संबंधी नियमावली से अवगत कराया गया। खेलों की गरिमा को बरकरार रखने के लिए पायल ने सभी छात्राओं को शपथ दिलाई।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। स्पोर्ट्स श्रेणी में 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर रीतू, द्वितीय स्थान पर पिंकी व तृतीय स्थान पर अंजू रही। 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर रीतू, द्वितीय स्थान पर गरिमा व तृतीय स्थान अलिशा ने हासिल किया। रस्साकशी में सुजाता, मनीशा, प्रीति, स्वाति, पायल, ईशा, महक, सुषमा व नीतू ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान कविता, मीतू, कल्पना, काजल, शिवानी, अंजू, अलिशा, रीतू, सिमरन व आशू ने हासिल किया।
इसी तरह नॉन स्पोर्ट्स श्रेणी में 100 मीटर की रेस में प्रथम स्थान मनप्रीत, द्वितीय स्थान अंजू व तृतीय स्थान अक्षिता ने प्राप्त किया। 200 मीटर की रेस में प्रथम स्थान नैना, द्वितीय सलमा व तृतीय अनामिका रही। चाटी रेस में प्रथम पूजा, द्वितीय सोनिया व तृतीय स्थान पर पार्वती रही। बोरी रेस में प्रथम स्थान पर सपना, द्वितीय स्थान पर नैना व तृतीय स्थान पर तनु रही। इसी तरह थ्री लेग रेस में पूजा व सिमरन प्रथम, सपना व नेहा द्वितीय, नैना व अनुष्का तृतीय रही। गोला फेंक में प्रथम श्वेता, द्वितीय रिशु, रीतिका व मुस्कान तृतीय रही। लंबी कूद में मनप्रीत प्रथम रही। अंजू द्वितीय व कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रस्साकशी में बीकॉम द्वितीय प्रथम रही। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय व बीए फाइनल की छात्राओं ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्या डॉ. शशि किरण द्वारा सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। मंच संचालन किरणजोत व डॉ निधि ने किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में खेलों, सांस्कृतिक, शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2022-23 में विभिन्न स्तरों पर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में संगीत विभाग, अंग्रेजी विभाग व योग की छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति देकर समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रेमलता व स्वाति देवी ने सभी स्टाफ सदस्यों का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।