फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीमारियों की जड़ है नशा छोड़ें, जिंदगी को कहें हां

Tue, 08 Jul 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान के तहत शहर की विभिन्न कॉलोनियों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम के सदस्यों ने लोगों को समझाया कि हर तरह के नशे बीमारियों की जड़ हैं। इन्हें छोड़े और जिंदगी को हां कहें।

टीम के सदस्यों ने बताया कि पुलिस की टीमें युवाओं को नशीले पदार्थों के खतरों से अवगत करा रही हैं। समाज में नशीले पदार्थों का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में नवयुवक आ रहे हैं। नशा ऐसा जहर है, जो धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देता है। इसके कारण कैंसर, जिगर खराब होना, फेफड़े व दिल की बीमारी, याददाश्त कमजोर होना, एड्स और मानसिक रोग जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशे की लत एक बीमारी है। अधिकतर सामाजिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोग इसकी गिरफ्त में आते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए और उनका मनोबल बढ़ाकर इलाज के लिए प्रेरित करना चाहिए। नशे की प्रवृत्ति कई बार अपराध की ओर भी धकेलती है।
विज्ञापन


भविष्य की पीढ़ी को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ व सुनहरा भारत बनाने के लिए कैथल पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। एसपी आस्था मोदी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने आस-पास के लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करें और नशीले पदार्थ बेचने वालों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि नशा तस्करों पर सख्ती से कार्रवाई कर जिला को नशामुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें