फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा छोड़ो, खेलों से नाता जोड़ो, बता रही पुलिस

Thu, 29 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशामुक्त कैथल अभियान के तहत पुलिस युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है। जिले में नियुक्त किए गए 25 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) रोजाना स्कूल ग्राउंड, स्टेडियम, पार्क और अकादमियों में जाकर युवाओं को खेल, योग और व्यायाम का अभ्यास करवा रहे हैं ताकि उन्हें नशे से दूर रखा जा सके।

एसपी आस्था मोदी ने कहा युवाओं क नशे के जाल में नहीं फंसना चाहिए। जिले मंें नियुक्त किए गए एसपीओ युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है और गांव के युवा भी खेलों में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा है कि खेल युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए एक सशक्त माध्यम है। आगे भी इस अभियान के तहत ऐसे गांव को चिन्हित किया जाएगा जहां युवा नशा की लत में लगे हैं, उन गांव के स्टेडियम में भी स्पेशल पुलिस ऑफिसर को खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त करके युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने पूरे प्रदेश में युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर व उन्हें नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसी के तहत कैथल पुलिस अभियान को लगातार सफल बनाने व अधिक से अधिक युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है जो चिह्नित किए खेल स्टेडियमों में जाकर युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित कर रहे है।

इस दौरान युवाओं को बताया जा रहा है कि समाज व राष्ट्रीय हित के लिए युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहे, नशा युवाओं के भविष्य व सामाजिक सम्मान को खत्म कर देता है। युवा खेलों से जुड़कर खुद भी नशे से दूर रहे वहीं अपने घर व समाज में भी नशा करने वालों को नशा न करने और नशे को छुड़वाने के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त नशा जागरूकता टीम में शामिल एएसआई ओमप्रकाश व एचसी सुनील कुमार की टीम द्वारा गांव गांव जाकर आमजन सहित युवाओं को नशा के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए नशा ना करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें