फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खाद ब्रिकी पर सवाल, किसानों को लूटने का लगाया आरोप

Thu, 26 Dec 2024 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी ने खाद की ब्रिकी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगा कहा कि खाद विक्रेता सरेआम किसानों को लूट रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने सरकार से यह लूट बंद करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि इस समय किसान अपनी गेहूं आदि की फसल में यूरिया खाद डाल रहे है, परंतु उनको सुचारू रूप से यूरिया खाद नही मिल रहा। यूरिया खाद के साथ खाद विक्रेता नैनो, सल्फर, फूट आदि की कह कर जबरदस्ती थोप रहे है, जबकि किसानों को इस समय इनकी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो किसान इसे लेने से जवाब देता है तो उसको खाद देने से भी मना कर दिया जाता है। किसान इस समय बेबस है और फसल में खाद डालना जरूरी है। इस कारण से खाद विक्रेताओं की ठगी का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा नही है कि जिला प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात का पता न हो।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें