फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शुरू

Tue, 13 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
सफेद पट्टी लगाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार पड़ रही गहरी धुंध व कोहरे के बाद लोक निर्माण विभाग की नींद खुली है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सोमवार को सफेद पट्टियों और रिफ्लेक्टर को लगाने का कार्य आरंभ करवाया गया। यह कार्य पिहोवा चौक से लेकर शहर के मेन बाजार की ओर जाने वाली सड़क, खनौरी रोड पर कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़कों पर सफेद पट्टी धूमिल होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब विभाग द्वारा सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर लगाने के काम शुरू होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से होगा काम
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईन कुलदीप ने बताया कि उन्होंने विभाग को एस्टिमेट बनाकर दे दिया था। जो साथ ही पास हो गया और इसके लिए विभाग की ओर से कार्य भी शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि बजट के मुताबिक शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई जाएगी। जिसके बाद लोगों को कोहरे का प्रकोप कम होगा।      

इन सड़कों पर लगेगी सफेद पट्टियां
शहर के जींद रोड, करनाल रोड बाईपास चौक, चीका रोड, खनौरी रोड, अंबाला रोड, न्यू करनाल रोड सहित अन्य सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई जाएगी। जिसका कार्य शुरू हो चुका है। इससे पहले सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया। करनाल रोड और अंबाला रोड व चीका रोड पर खराब हुई लाइटों को भी ठीक करवाया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाया है मामला
अमर उजाला द्वारा भी रिफ्लेक्टर 4 नवंबर को यह समस्या उठाई थी। साथ ही 11 दिसंबर को भी अमर उजाला द्वारा यह मामला उठाया गया। कोहरे के मौसम से पहले ही इस तरह की तैयारियां पूरी करनी चाहिए। ताकि लोग हादसों का शिकार ना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें