कैथल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन से संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ब्रांच कैथल की बैठक मंडी टाउन डिस्पोजल में हुई। इसमें ब्रांच प्रधान सत्यवान मेहरा ने बताया कि चार जुलाई तक परिमंडलों पर प्रमुख अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पुतला दहन के कार्यक्रम को आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि 14 जून को प्रमुख अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 20 दिनों तक सभी कर्मचारियों की मांगों को हल करने के लिए आश्वासन दिया है। इसी वजह से यह निर्णय लिया गया।
बैठक में शाखा सचिव दीपक कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान रविंद्र सांगवान, उप प्रधान कुलदीप सुपरवाइजर, ब्रांच कोष अध्यक्ष नरेश मलिक, संगठन सचिव जगदीप संधू आदि मौजूद रहे। संवाद