संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। भारत विकास परिषद शाखा सीवन का दायित्व ग्रहण समारोह व परिवार मिलन समारोह बाबा नारायण दास सत्संग हॉल में हुआ। इस मौके पर नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने शपथ ली।
नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक गोयल, उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, महेंद्र मुंजाल व तरसेम सैनी, सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश बंसल, शाखा संरक्षक केवल कृष्ण मिढा, सह सचिव राजेश कुमार, संगठन सचिव सुभाष गर्ग, प्रेस सचिव गुलशन, महिला एवं बाल विकास संयोजिका सीमा राणा सहित शाखा के नए सदस्यों ने शपथ ली।
मुख्यातिथि एचडीएफसी बैंक के कलस्टर हेड अमित शर्मा, शाखा के प्रांतीय सचिव धीरज भाटिया, महासचिव कपिल गुप्ता व मोहित बंसल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर विजय सरदाना, सुरेन्द्र सरदाना, भीषू चौधरी, राजन मेहता, नरेंद्र सैनी, ललित चावला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।