फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूसा बासमती धान की आवक तेज, भाव भी ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडी में पूसा बासमती (1509 किस्म) धान की आवक तेज हो गई है। साथ ही पिछले साल की अपेक्षा इस बार भाव ज्यादा मिल रहे हैं। मंगलवार को हाथ की कटवाई वाले धान के भाव 3570 रुपये प्रति क्विंटल व कंबाइन से कटाई के भाव 3470 रुपये तक मिले। हालांकि दो-तीन दिन पहले भाव 3300 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक सिमट गए थे, अब फिर से भाव बढ़ने के कारण किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व मेेें भाव में और उछाल आने की उम्मीद है। अभी धान भी मंडी में कम आ रहा है। श्राद्ध को देखते हुए किसान मंडियों में धान कम लेकर आ रहे हैं, खेतों में कटाई का कार्य भी अभी धीमा चल रहा है। किसानों ने कहा कि इस बार गेहूं के सीजन में गेहूं की पैदावार कम होने से पहले ही किसान काफी नुकसान उठा चुके हैं, इस धान के सीजन में भाव इसी तरह से मिलते रहे तो किसानों को काफी फायदा मिलेगा।
मंडियों में 25 सितंबर के बाद पीआर धान की आवक भी होने की उम्मीद है। इस बार पीआर धान का सरकारी भाव 2060 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि पिछले साल 1960 रुपये प्रति क्विंटल है। एक अक्तूबर से पीआर धान की सरकारी खरीद का कार्य शुरू हो सकता है। किसानों की मांग है कि पीआर धान की सरकारी खरीद का कार्य 20 सितंबर से शुरू किया जाए, ताकि जो किसान धान लेकर आए उसे एमएसपी पर खरीदा जाए। 15 सितंबर के बाद पुरानी व अतिरिक्त अनाज मंडी में भी धान की आवक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें