कैथल। बाइक सवार दो युवक कसान गांव के नजदीक एक ग्रामीण की जेब से पर्स, नकदी व दस्तावेज छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव किठाना निवासी बजिंद्र ने राजौंद पुलिस को शिकायत दी कि 28 मई को वह बेटे और बेटी को दवाई दिलाने के लिए मोटरसाइकिल पर कैथल गया था। घर आते समय कसान गांव के नजदीक कैथल की ओर से एक मोटरसाइकिल पर आए दो लड़के उसकी जेब से पर्स और दस्तावेज निकालकर ले गए। उन्होंने उसकी जेब से 35 हजार रुपये भी निकाल लिए।