फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में सात लाख 78 हजार 669 मीट्रिक टन धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात लाख 78 हजार 669 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में छह लाख 44 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। खरीद एजेंसियों में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सबसे अधिक चार लाख 380 मीट्रिक टन धान खरीदी है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि अभी तक दो लाख दो हजार 253 मीट्रिक टन हैफेड और एक लाख 76 हजार 36 मीट्रिक टन हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने खरीदी है। खरीदी गई धान में से सात लाख 18 हजार 503 मीट्रिक टन धान का उठान भी किया जा चुका है।
उन्होंने यह भी बताया कि अरनोली मंडी में 4068 मीट्रिक टन, ढांड मंडी में 1 लाख 18 हजार 779, गुहला चीका मंडी 3 लाख 35 हजार 923 मीट्रिक टन, कैथल मंडी में 1 लाख 66 हजार 497 मीट्रिक टन, कलायत मंडी में 8628 मीट्रिक टन, कौल मंडी में 3938 मीट्रिक टन, पाई मंडी में 7277 मीट्रिक टन, पूंडरी मंडी में 64 हजार 235 मीट्रिक टन, राजौंद में 9928, रामथली में 33 हजार 585 मीट्रिक टन और सीवन मंडी में 25 हजार 811 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। डीसी ने किसानों से अपील की कि फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं या फिर भूमि में मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें