फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनाज मंडी राजौंद में पहली बार सरसों की खरीद

Thu, 27 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। अनाज मंडी राजौंद में पहली बार सरसों की खरीद का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान हरियाणा वेयर हाउस खरीद एजेंसी ने खरीद की। मार्केट कमेटी के सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

पहले दिन 43 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है और 5950 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी रेट पर खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं 15 मार्च से सरसों की खरीद का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन अनाज मंडी बुधवार को पहली बार सरसों आईं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद का कार्य एक अप्रैल से शुरू होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि सरसों की फसल को सुखाकर व साफ करके लाएं, ताकि मंडी में आते ही वह बिक जाए। इस मौके पर हाउस निरीक्षक दीपक कुमार, आढ़ती एसोसिएशन से भीम सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

हाबड़ी गांव में खरीद केंद्र पर जल्द ही पक्की फिड बनाने की मांग

पाई। हाबड़ी गांव में खरीद केंद्र पर जल्द ही पक्की फिड यानी प्लेट फार्म बनाया जाएगा। इसकी घोषणा कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने की। उन्होंने बताया कि हाबड़ी की ग्राम पंचायत की ओर से फसलों की खरीद के लिए पक्की फड़ बनाने के लिए 18 एकड़ भूमि का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


यह भूमि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नाम स्थानांतरित होने के बाद पक्की फड़ बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद

गेहूं सीजन को ध्यान में रख संपर्क मार्गों की मरम्मत का कार्य हुआ शुरू

कलायत। एसडीएम अजय हुड्डा के निर्देश पर बुधवार को नेशनल हाईवे से अनाज मंडी को जाने वाले शार्टकट रास्ते की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

नगर पालिका जेई संजीव धीमान की देखरेख में रास्तों में जहां जहां गड्ढे है उनको जेसीबी की सहायता से भरा जा रहा है। एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि किसी तरह से किसानों को परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए जहां-जहां जरूरी है वहां पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। गेहूं की खरीद को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सीजन में किसी तरह की परेशानी किसानों व आढ़तियों को नहीं आने दी जाएगी।

एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि किसानों को चाहिए कि वह साफ तथा बिना नमी वाला गेहूं लेकर मंडी में आएं ताकि उनकी फसल आते ही बिक जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें