फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला की जमीन हड़पने का प्रयास, मामला दर्ज

Thu, 27 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खुशहाल माजरा में गांव में एक महिला ने दो महिलाओं सहित सात आरोपियों पर उसकी जमीन हड़पने के लिए जाली हस्ताक्षर कर अधिकारियों के सामने दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया है। यह जमीन सांझी खेवट की है। इस मामले में गुहला थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुहला थाने में दी गई शिकायत में गांव खुशहाल माजरा निवासी सुनीता ने बताया कि वह खेती करके अपना जीवन यापन कर रही है। उसके नाम गांव में कुछ कृषि भूमि है। इसमें से 58 कनाल 17 मरला में वह खुद और उसकी बेटी हिस्सेदार है। वह 2005 से इसमें खेती कर रही है। इसकी खेवट में सिमरनजीत सिंह, सुखदीप कौर, निर्मल कौर, सुखपाल सिंह, अजैब सिंह, अमर सिंह व कमलेश साझेदार हैं।
विज्ञापन


सुनीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये आरोपी उसकी जमीन को हड़पना चाहते हैं और इस संबंध में केस भी चला हुआ है।आरोपियों ने जमीन का फर्जी नक्शा बनवाकर उसके व उसकी बेटी के जाली हस्ताक्षर करवाकर सीएलयू के लिए भी अप्लाई किया हुआ है। जब उन्होंने जिला नगर योजनाकार कार्यालय में इस बारे पता किया तो जानकारी मिली कि हस्ताक्षर फर्जी हैं। सभी शपथ पत्र झूठे हैं।
विज्ञापन


उनकी बेटी चंडीगढ़ रहती है और शिक्षिका है व उसका बेटा ढाई साल से विदेश में गया हुआ है। ऐसे में वे हस्ताक्षर कैसे कर सकते हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ऐसा करके आरोपी उसकी जमीन को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। गुहला थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें