फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंजाबी सेवा सदन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन, दूसरे मुख्य द्वार का निर्माण शुरू

विज्ञापन
वितरण के लिए रखा राशन व मौजूद पंजाबी सेवाद सदन के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। पंजाबी सेवा सदन की ओर से रविवार को सदन परिसर में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। संस्था की ओर से हर महीने के पहले रविवार को यह सेवा की जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की। उन्होंने बताया कि नवंबर माह की राशन सेवा में गीता मलिक, कवल तनेजा और संजय सेतिया ने सहयोग दिया। वहीं दीपावली के उपलक्ष्य में आकाश अरोड़ा, सुष्मिता अरोड़ा और लोकेश नरूला ने जरूरतमंद परिवारों को मिठाई और नकद राशि वितरित की। प्रधान ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। प्रदर्शन परुथी ने बताया कि सदन परिसर में एक मुख्य द्वार का निर्माण करवाने के बाद अब दूसरे मुख्य द्वार के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्था जरूरतमंदों को कम शुल्क पर भवन उपलब्ध करवाने के साथ मुफ्त राशन, गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसी सेवाएं भी दे रही है। संस्था के मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने बताया कि बड़े हॉल में फॉल सीलिंग की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके बाद वहां सेंट्रलाइज एसी लगवाने की योजना है। महासचिव संदीप मलिक और कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर नरूला ने बताया कि संस्था एक नए सेवा प्रकल्प की तैयारी भी कर रही है, जिसका खाका तैयार कर लिया गया है। इस अवसर पर ललित नरूला, सुधीर मेहता, भारत भूषण टक्कर, विनोद खंडूजा, डॉ. पवन थरेजा सहित संस्था के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें