फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंजाब नेशनल बैंक ने मनाया 131वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल के सेमिनार हॉल में वीरवार को पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय जींद के तत्वावधान में लीड बैंक कार्यालय कैथल की ओर से बैंक का 131वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लाला लाजपत राय व भीम राव आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

एडीसी दीपक बाबूलाल कारवां ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनकी धर्मपत्नी ने भी उनके साथ गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और बैंक की उपलब्धियों की सराहना की।
पीएनबी सर्कल ऑफिस जींद के मंडल प्रमुख सर्वेन्द्र सिंह ने अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शिरकत की और बैंक की सेवाओं एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। पीएनबी अग्रणी जिला प्रबंधक एसके नंदा ने भी सहपरिवार कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों से हर वर्ष बैंक के स्थापना दिवस को उसी उत्साह और जोश के साथ मनाने का आग्रह किया, जिससे बैंक परिवार में एकता, गौरव और प्रेरणा का भाव बना रहे।
विज्ञापन

पीएनबी कैथल मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक अनिल रहेजा, पीएनबी आरसेटी के निदेशक जगदीश, सीएफएल स्टाफ सदस्य, पीएनबी आरसेटी के स्टाफ एवं सेवानिवृत्त बैंक अधिकारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूर्व एजीएम अनिल मुटरेजा और पूर्व निदेशक धर्मेंद्र कथूरिया ने वित्तीय साक्षरता, नेट बैंकिंग और पीएनबी वन एप के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बैंक स्टाफ के बच्चों और आरसेटी के उम्मीदवारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर लाला लाजपत राय की ओर से 1894 में स्थापित पंजाब नेशनल बैंक की गौरवशाली यात्रा को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। देश का पहला स्वदेशी बैंक होने के नाते पीएनबी ने सदैव भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें