फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल प्रतियोगिता में छाए पूंडरी के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंडर-19 आयुवर्ग लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी प्रथम व डीएवी स्कूल चीका की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में क्लस्टर स्तर पर डीएवी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कैथल, करनाल, चीका, पिहोवा, लुक्खी, निलोखेड़ी, जींद और असंध की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बास्केटबाॅल, वाॅलीबाॅल और कराटे की स्पर्धा कारवाई गई। प्रिंसिपल साधना बख्शी ने ने बताया कि वाॅलीबाॅल अंडर-17 आयुवर्ग लड़कों की प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल नीलोखेड़ी द्वितीय स्थान पर रही।
अंडर-19 आयुवर्ग लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी प्रथम और डीएवी स्कूल चीका की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-14 आयुवर्ग में डीएवी पूंडरी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयुवर्ग लड़कियों की टीम ने भी प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार कराटे अंडर-19 लड़कों ने प्रतियोगिता के सभी भारवर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया और अंडर-19 लड़कियों के 52 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम हासिल किया। अंडर-17 लड़कों प्रतियोगिता में 35, 40, 50 और 74 भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 लड़कों में 25, 40, 45, 55 व 60 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयुवर्ग लड़कियों में 30,46 व 50 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाॅल अंडर-14 लड़कों की प्रतियोगिता में डीएवी पूंडरी प्रथम व अंडर-14 लड़कियों की टीम प्रथम स्थान पर रही। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक सुशील कुमार, कोच रोबिन, पंकज कुमार, विकास, अमित मिड्डा, नरेश मिगलानी व हरिओम मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें