फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल में हरियाणा ने जीता रजत पदक

Wed, 11 Dec 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जम्मू में हुई राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। इस जीत पर प्रदेश के खेल प्रमियों में खुशी की लहर है।

जानकारी देते टीम कोच डीपी भूप सिंह, डीपी धनश्याम शर्मा व मनेजर डीपी पूनम ने बताया कि जम्मू में 6 से 10 दिसंबर तक 68वीं स्कूली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें अंडर 17 आयु वर्ग की लड़कियों ने हरियाणा की टीम भाग लिया था। इसमें प्रदेश की 18 लड़कियोंं ने टीम में भाग लिया था। टीम में कैथल के गांव मानस की खिलाड़ी खुशी भी शामिल थी। खुशी ने सभी मुकाबलों में बेहतर खेल प्रदर्शन दिखाया ओर टीम को रजत पदक दिलवाया।
विज्ञापन


मैच के दौरान हरियाणा की टीम ने पहले मुकाबले में एनवीएस टीम को 15 शून्य से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में हरियाणा की टीम ने दादर नगर हवेली को 10 शून्य से मात दी। तीसरे मुकाबले में हरियाणा की टीम ने पंजाब को 04 शून्य से पराजित किया। वहीं चौथे मुकाबले में हरियाणा की टीम ने बिहार को एक शून्य से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को भी एक शून्य से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने तीन शून्य से को राजस्थान को हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया। इन सभी मुकाबलों में हरियाणा की टीम में बेहतर खेल प्रदर्शन दिखाया ओर एक भी गोल नही खाया।
विज्ञापन


आखिर में हुए फाइनल मुकाबले में झारखंड से एक गोल से हार गई। ओर हरियाणा की टीम ने रजत पदक पर कब्जा कर लिया। हरियाण टीम की जीत की खुशी में जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गाघट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ के राज्य प्रधान रमेंश चहल, जिला प्रधान विजेंद्र बेरवाल, एईईओ नरमैल सिंह, डीपी भूप सिंह, डीपी धनश्याम शर्मा व मनेजर डीपी पूनम ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें