फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगरपालिका पूंडरी ने हटवाया अतिक्रमण

Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी ने वीरवार दोपहर बाद शहर में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया। अभियान के दौरान नपा अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्ती से चेतावनी दी कि अपना सामान दुकान की सीमा में ही रखें। सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर सामान दोबारा बिना नोटिस जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन समय-समय पर ऐसे अभियान चलाता है, लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति फिर वैसी ही हो जाती है। अतिक्रण हटाओ अभियान के संदर्भ में सैनेट्री सुपरवाइजर वीरेंद्र ने बताया कि यह अभियान नगर पालिका सचिव के निर्देशानुसार चलाया गया है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे सड़क पर सामान न रखें, क्योंकि इससे आम लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है और जाम की स्थिति बनती है। उधर, दुकानदारों का कहना है कि काम पहले ही कम है, ऊपर से नगर पालिका की कार्यवाही से उन्हें दिक्कतें बढ़ जाती हैं। उनका आरोप है कि नपा टीम ने उनका जरूरत का सामान भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें