पूंडरी। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने क्षेत्र में प्रस्तावित खंड कृषि कार्यालय एवं बागवानी विकास कार्यालय भवनों के निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा से दोनों कार्यालय भवनों के निर्माण की प्रगति और निर्माण कार्य शुरू और पूरा होने की संभावित समय-सीमा के लिए जानकारी मांगी।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने सदन को अवगत करवाया कि पूंडरी में खंड कृषि कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 54.50 लाख की राशि पहले ही जमा करवाई जा चुकी है। वहीं बागवानी विकास कार्यालय भवन के निर्माण के लिए निर्धारित राशि शीघ्र जारी किए जाने की जानकारी दी गई। मंत्री ने यह भी बताया कि भवन निर्माण की संशोधित लागत वर्तमान प्रचलित निर्माण दरों के आधार पर निर्धारित की जाएगी। बागवानी विभाग की राशि जारी होने और संशोधित अनुमान को स्वीकृति मिलने के बाद दोनों भवनों के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाए जा सकेंगे।
पूंडरी विधायक सतपाल जाम्बा