फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: थ्री डी मैप बनाकर विकसित होगी पूंडरी हूडा की मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। हलका विधायक सतपाल जांबा ने सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की मार्केट का दौरा किया और वहां के दुकानदारों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना। उनका कहना था कि प्राधिकरण मार्केट बनाने के बाद खुद ही भूल गया है। बाद में जांबा ने आश्वासन दिया कि विदेशों की तर्ज पर थ्री डी मैप बनाकर पूंडरी की हूडा मार्केट को विकसित किया जाएगा।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल चुग ने पिछले दिनों विधायक के संज्ञान में ये बात लाई थी कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बस स्टैंड व मार्केट कमेटी के सामने मार्केट बनाई हुई है पर विकास के नाम पर यहां एक ईंट तक भी नहीं लगाई गई। आलम ये कि पूरी मार्केट की पार्किंग न सिर्फ टूट चुकी है, बल्कि इस पर अवैध अतिक्रमण भी हो चुका है।
विज्ञापन




कहने को तो मार्केट में तीन पार्क बने हुए है, लेकिन अब ये पार्क कचरे का डंपिंग यार्ड बनकर रह गए है। पार्कों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी है और ग्रिल व गेट चोरों ने चुरा लिए है। कुछ दिन पहले विधायक ने इस मार्केट और पार्कों का दौरा भी किया था, जिस पर उन्होंने हैरानी भी जताई थी कि जब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की मार्केट का ये हाल है तो बाकी का क्या हाल होगा।

मार्केट में पहुंचे हलका विधायक ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर ली है और जल्द ही वे इस मार्केट को विदेशों की तर्ज पर विकसित करवाएंगे। इस मार्केट का थ्री डी मैप बनाकर इसका सही ढंग से जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसकी सभी सड़कों को आरसीसी की बनवाएंगे। सभी जगह सीवरेज और पीने की पानी की व्यवस्था की जाएगी। बिजली व्यवस्था अंडर ग्राउंड करवाई कर सोलर लाइटें लगवाई जाएगी।

मार्केट के तीनों पार्क भी साफ करवाएं जाएंगे और शौचालय भी बनवाए जाएंगे। इसके अलावा मार्केट में कैमरे लगवाए जाएंगे। उन्होंने मार्केट के दुकानदारों से अपील की कि वे एक कमेटी बनाएं।

सोमवार को मार्केट के दुकानदारों ने हलका विधायक का मार्केट में पहुंचने पर स्वागत किया और उन्हें मार्केट की समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर सतपाल चुग, प्रेम करोड़ा, हरिचंद सैनी, दीपक नंदराजोग, प्रवीण गर्ग, सुनील डोलिया, शिव कुमार सहित मार्केट के सभी दुकानदार मौजूद रहे।

सफाई दरोगा और एक कर्मी को किया सस्पेंड

पूंडरी हलका विधायक सतपाल जांबा ने सोमवार को नगरपालिका पूंडरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहां पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने वहां की साफ-सफाई की जायजा लिया और शौचालयों में फैली गंदगी को देखकर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो नपा अपने कार्यालय के शौचालयों की सफाई नहीं कर सकती है, वह शहर को क्या खाक साफ करेंगे। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई दरोगा व अन्य कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद वहां पर काफी संख्या में मौजूद शहरवासियों के कहने पर कि उन्हें सस्पेंड करने की बजाए एक मौका ओर दिया जाए, जो विधायक कुछ शांत हुए और उन्होंने दोनों कर्मचारियों को अपने काम में परिवर्तन लाने को कहा। मौके पर मौजूद नपा के जेई प्रदीप गुप्ता को सख्त निर्देश देते हुए विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि पूंडरी हलके को विकसित हलका बनाना है, जिसके लिए वे दिनरात लगे हुए है। ऐसे में पूंडरी शहर की स्वच्छता को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करते हुए बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें