फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राहुल, कृष्ण, धर्मेंद्र व चित्रांशु ने मारी बाजी

Tue, 26 Nov 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उत्तराखंड के लक्सर में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में राहुल, कृष्ण, धर्मेंद्र व चित्रांशु ने बाजी मारी। उत्तराखंड की स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन एसोसिएशन ने हिमगिरि स्पोर्ट्स कॉलेज में 21 से 23 नवंबर सातवीं नेशनल फेडरेशन कप का आयोजन किया था। इसमें पूरे भारत से अलग अलग राज्यों के सभी खेलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान हरियाणा राज्य के कैथल के राहुल, कृष्ण, धर्मेंद्र, चित्रांशु ने भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी बीच धर्मेंद्र को बेस्ट प्लेयर से नवाजा। सभी खिलाड़ियों ने इस मेडल का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। इस मौके पर कोच रुद्र ढिल्लो को भी इसका श्रेय दिया। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी सतीश कुमार राणा, सोनू बघेल, रंजीत शेखावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें