संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। विधायक रणधीर सिंह गोलन ने रविवार को अपने कार्यालय में हलके के लोगों की जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही अधिकारियों से समाधान करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूंडरी शहर का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। विकास कार्य कराने के लिए सरकार को 19 करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए हैं।
विधायक गोलन ने कहा कि उनके लिए हलकावासियों से बढ़कर कुछ नहीं हैं और हर वक्त उनके लिए काम करने में उन्हें आनंद मिलता है। उन्हें इस बात की पूरी संतुष्टि है कि आशीर्वाद और प्यार के साथ पूंडरी के लोगो ने उन्हें जिताया है। हलके के विकास की चर्चा तो चंडीगढ़ में भी होती है। जब भी साथी विधायकों और मंत्रियों से मिलना होता है तो वो इसी बात की चर्चा करते है कि कैसे पूंडरी के लिए इतनी ग्रांट लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पूंडरी शहर अलग दिखाई देगा। शहर के विकास से लिए 19 करोड़ के प्रस्ताव सरकार के पास भेजे जा चुके है और बहुत जल्द शहर का कायाकल्प होगा। उन्होंने का कि कॉलोनियों में रहने वाले लोगो के जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से वैध करवाया और अब सभी कॉलोनियों की सड़कों को चकाचक कर देंगे। इस मौके पर चरण सिंह, विक्रम राणा, राजपाल अहमदपुर, बलराज ढुल, सरदार पलविंद्र सिंह, नीलकंठ, बूरिया राम आदि मौजूद रहे।