फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले में 10.50 करोड़ रुपये का हुआ गबन

Mon, 05 Feb 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से गबन के मामले में गिरफ्तार किए अतिरिक्त रजिस्टार जितेंद्र कौशिक का रविवार को रिमांड खत्म हो गया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि जिले में 4.40 करोड़ नहीं बल्कि 10.50 करोड़ रुपये का गबन किया गया है।
एसीबी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र ने माना है कि फर्जी बिल बनाकर उसने सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है। इस मामले में अब 4.40 करोड़ रुपये नहीं, बल्कि करीब 10.50 करोड़ रुपये की राशि में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। कैथल में ही पूर्व में कार्यरत एक अन्य आरोपी कृष्ण ने भी करीब छह करोड़ रुपये का गबन किया है। इन दोनों आरोपियों ने मिलकर पूरे जिले में 10.50 करोड़ रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल एसीबी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान उन्हें कई जानकारियां आरोपी जितेंद्र के माध्यम से मिली हैं। अब आरोपी जितेंद्र के बैंक खातों के साथ ही सरकारी खातों का भी मिलान किया जाएगा। गबन को लेकर रिकार्ड सहित अन्य जानकारियां जुटाने का कार्य फिलहाल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें