फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में पूजा और रंगोली में मनप्रीत प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा ने, द्वितीय स्थान कविता और तृतीय स्थान अंशुल ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनप्रीत, द्वितीय स्थान अंजलि और तृतीय स्थान काजल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, रचनात्मकता और राष्ट्र एवं समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का सुंदर प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील गर्ग ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा भावना केवल किसी अभियान तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कविता रानी कार्यक्रम अधिकारी एमएसएस की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें