फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से पब्लिक हेल्थ कर्मी की गई जान

Fri, 13 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव जाखौली के समीप एक सड़क हादसे में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक पब्लिक हेल्थ विभाग में एचकेआरएन के तहत कार्यरत था। इस संबंध में मृतक के भतीजे ने तितरम थाना में शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चहल पट्टी किठाना निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से कारपेंटर है। उसका चाचा राजेश पब्लिक हेल्थ विभाग में एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत था। 11 फरवरी की सुबह वह रोजाना की तरह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने कार्यालय गया था।
विज्ञापन


रात के समय ड्यूटी समाप्त कर वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जब वह गांव जाखौली से निकलकर जलघर के पास पहुंचा, तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। तितरम थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें