फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाधान शिविर में सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
समाधान ​शिविर में बुजुर्ग की ​शिकायत सुनते एसडीएम संजय कुमार।
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम संजय कुमार ने विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में बिजली, जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य, राजस्व, सिंचाई, परिवार पहचान पत्र और समाज कल्याण सहित अन्य विभागों से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई।
विज्ञापन

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और शिकायतों का त्वरित निस्तारण संभव हो पाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान करें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकार नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। समाधान शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां विभागीय अधिकारी एक मंच पर उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया को तेज करते हैं। एसडीएम ने बताया कि सरकार के निर्देशों और उपायुक्त अपराजिता के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए लोग निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचे। इस मौकेपर सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीडीपीओ रितू लाठर, डीआरओ चंद्र मोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें