फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: पीटीआई सविता राजराणा ने लंबी कूद में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से कुरूक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कैथल की पीटीआई सविता राजराणा ने लंबी कूद लगाकर कांस्य पदक जीता। यह जानकारी डीपीई शमशेर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 से 19 फरवरी तक होने वाली प्रतियोगिता मेें 35 से 90 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1500 से महिला व पुरुष प्रतियोगिता में भाग ले रहें। इसमें 100, 200 व 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट व अन्य प्रतियोगिताओ में प्रतिभागी भाग ले रहें है। इसमें कैथल की पीटीआई सविता राजराणा ने 40 से अधिक आयु वर्ग में भाग लिया। उसने खेल प्रदर्शन करते हुए 3.99 मीटर लंबी कूद लगाकर कांस्य पदक जीत लिया। यह प्रतियोगिता जीत कर पीटीआई सविता राजराणा ने हरियाणा सहित गांव नौच का नाम रोशन किया। रविवार को वे 200 व 400 मीटर दौड़ में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें