फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: किक बॉक्सिंग में गौरव और अनमोल ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। कस्बे के गौरव व अनमोल कांबोज ने राष्ट्रीय स्तर की किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। पदक जीतने के बाद दोनों भाइयों के चीका पहुंचने पर कांबोज सभा और गांव कल्लर माजरा के सरपंच ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

सरपंच गगन कुमार ने बताया कि ये प्रतियोगिता किक बॉक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से 13 से 16 फरवरी तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता में 22 प्रदेशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कांबोज सभा की तरफ से हरजिंद्र सिंह, दलीप सिंह मठारू, बलविंद्र सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गौरव व अनमोल के चाचा बलबीर कांंबोज ने बताया कि गौरव ने 57 किलो भार आयु वर्ग व अनमोल ने 63 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
बलबीर सिंह ने बताया कि गौरव के पिता लेखराज कांबोज बीएसएफ में रहते हुए देश की सेवा कर रहे है। वहीं अनमोल के पिता रमेश हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत है। इस मौके पर गांव कल्लर माजरा के पूर्व सरपंच केहर सिंह, पंच बलबीर सिंह, पूर्व पार्षद तीर्थ सिंह, कश्मीर सिंह, देश राज, बलकार सिंह, भीरा राम, कुलबीर सिंह, कृष्ण, आप नेता देवराज कल्लर माजरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें