फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आश्रम में बच्चों को उपलब्ध कराएं हीटर

Fri, 16 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री सनातन धर्म सभा की कोठी गेट, कैथल में संचालित बाल उपवन आश्रम विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी और वृद्ध आश्रम का वीरवार को डीसी अपराजिता ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं बुजुर्गों से मुलाकात कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीसी बच्चों के लिए उपहार और खाद्य सामग्री लेकर पहुंचीं।
डीसी ने बच्चों की जरूरतों को देखते हुए अधिकारियों को तुरंत रूम हीटर उपलब्ध कराने, बाल रोग विशेषज्ञ को हर सप्ताह बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने और विशेष आवश्यकता वाली बच्ची के लिए थेरेपी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों और वृद्धों की स्वच्छता, रसोई, शौचालय और पेयजल की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चों के लिए हैंड बेसिन लगाने का भी आदेश दिया गया, ताकि उन्हें बचपन से हाथ धोने की आदत विकसित हो। इसके अलावा, डीसी ने एजेंसी में गोद लेने की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संचालनकर्ताओं और जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गोद लेने के बाद बच्चों की स्थिति का नियमित निरीक्षण किया जाए। इस अवसर पर अरुण सर्राफ, रमेश बंसल, प्रेम चंद सिंगला, बृजभूषण, जिला बाल कल्याण समिति के गुरदेव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें